5G की दुनिया में Vivo ने किया एक और कारनामा, चार्मिंग लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। Vivo V27 Pro की बिक्री पहले से हो रही है, जबकि वीवो वी27 भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वीवो वी27 की बुकिंग और बिक्री भारत में शुरू हो गई है। वीवो वी27 5G को फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर से आज से ख़रीदा जा सकता है, Vivo V27 के साथ 3D कर्व्ड स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन का बैक पैनल रंग बदलने वाला है। बैक पैनल ग्लास का है। आइए जानते हैं कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर…
यह भी पढ़े:- हुस्न की परी है बॉलीवुड के दबंग एक्टर Sanjay Dutt की पत्नी, बोल्ड और संस्कारी दोनों ही लुक में ढाती है कहर
Vivo V27 5G का स्पेसिफिकेशन देख नहीं होंगी किसी भी प्रकार की समस्या

स्पेसिफिकेशन को लेकर भी आपको Vivo V27 5G से कोई शिकायत नहीं होने वाली है। इस फोन में 6.78 Inch Full HD+ AMOLED Display दी जाती है। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का दिया गया है। जबकि इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है। Vivo V27 5G में 4600 mAh बैटरी मिलती है। इसके अलावा Mediatek Dimensity 7200 5G Processor भी दिया जाता है।
यह भी पढ़े:- Desi Jugad Video: भारतीयों का ये कारनामा देख अच्छे अच्छे तुर्रमखां हो गए हक्के-बक्के, वायरल वीडियो में देखे भारतीयों मजेदार जुगाड़
Vivo V27 5G में मिलते है स्मार्ट फीचर्स और चार्मिंग लुक

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.3, GPS, Beidu, Glonass, Galileo, Navic और एक USB Type-C पोर्ट है। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo V27 में 4600mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। साथ ही साथ इस स्मार्टफोन में आपको बेहद चार्मिंग लुक मिलता हैं।
Vivo V27 5G में मिलता है Sony का तगड़ा कैमरा

फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766V सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है।
Vivo V27 5G स्मार्टफोन के ऑफर डिस्काउंट और कीमत

ICICI Bank Credit और Debit Card से पेमेंट करने पर 2 हजार रुपए की छूट मिल सकती है। इसके अलावा Exchange Offer के तहत भी अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। अगर आप पुराना स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट को वापस करते हैं। इसके बदले आपको 29 हजार रुपए की छूट मिल सकती है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। वीवो के इस स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत 36,999 रूपये हैं।