Mahindra इलेक्ट्रिक XUV400 की खूबी जानोगे तो हैरान हो जाओगे महिंद्रा की इस गाड़ी में बैठने पर ऐसा लगेगा की हम घर पर ही आराम से बैठे हुए है और सुरक्षित है| यही बात ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने पेश कि यह दो वेरिएंट EC और EL में उपलब्ध होगी। इसका प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है|
आ रहा है माइलेज का बाप Mahindra ने पेश की 410 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार XUV400, जानें प्राइस 7यह भी पढ़े :
इलेक्ट्रिक कार XUV400
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV XUV400 की प्राइसिंग की सोमवार को घोषणा कर दी। यह XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर बेस्ड है। यह दो वेरिएंट्स EC और EL में उपलब्ध होगी। इसका प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
श की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra कंपनी ने बताया कि यह इसकी शुरुआती 5,000 बुकिंग के लिए प्राइस है। कंपनी का दावा है कि वह XUV400 के लॉन्च के एक वर्ष के अंदर इसकी लगभग 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करेगी। इसकी बुकिंग 26 जनवरी से शुरू होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके EL वेरिएंट की डिलीवरी मार्च में शुरू होगी। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स – आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा।
आ रहा है माइलेज का बाप Mahindra ने पेश की 410 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार XUV400, जानें प्राइस 8यह भी पढ़े :
महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की खूबियां और खामियां
Mahindra XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमे पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है।
Mahindra & Mahindra कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी है। टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष के अंत में 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का आंकड़ा हासिल किया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी और इंसेंटिव दे रही हैं।
आ रहा है माइलेज का बाप Mahindra ने पेश की 410 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार XUV400, जानें प्राइस 9यह भी पढ़े :