भारत में चला Kia का जादू, बेच डाली 8 लाख कारें, जानिए ऐसा क्या खास है किआ की कारों में

Kia Best Selling car company: बिता साल 2022 दक्षिण कोरियाई कंपनी Kia के लिए बहुत लकी साबित हुआ है। ये बात हम इसलिए कह रहे है क्योंक किआ भारत की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कंपनी में शामिल हो गई है। और ये सब ऐसे ही नहीं हुआ है वल्कि किआ की इतने सालों की मेहनत रंग लाइए है। और साल 2022 में किआ की सेल्स में कई गुना इजाफा हुआ है। किआ ने लास्ट ईयर यानि 2022 में भारत में अपनी 8 लाख करें बेचीं है। जी हाँ आप सही पढ़ रहे है। तो चलिए देखते है आखिर ऐसा क्या खास है किया की कारों में….

यह भी पढ़े :- बढ़िया मौका! Maruti Brezza की कीमत में घर लाएं Toyota Fortuner, शोरूम में इसकी कीमत 32लाख, तगड़े फीचर्स और माइलेज  

जैसा की आप जानते ही होंगे भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पहले से ही मारुति-सुजुकी, महिन्द्रा और टाटा जैसी बड़ी बड़ी कम्पनियाँ राज कर रही है। और ऐसा आज कल नहीं वल्कि एक दशक से हो रहा है। ये बड़ी कम्पनियाँ भारत में किसी दूसरी कम्पनियों को अपने आगे खड़ा तक नहीं होने देती है तो फिर कैसे दक्षिण कोरिया की इस नई वाहन निर्माता कंपनी ने इन बड़ी कम्पनियों के एक छत्र राज को खत्म कर दिया। साल 2019 में भारतीय बाजार में एंट्री करने के बाद से किया ने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। किआ ने Kia Seltos के साथ भारतीय ग्राहकों के दिलों में जगह बनाई और उसके बाद कंपनी अपने अन्य वाहनों को लेकर आई।

Advertisement

यह भी पढ़े :- दमदार माइलेज और फीचर्स के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही है नई Tata Safari, देखिए इसके जोरदार फीचर्स

भारत में चला Kia का जादू, बेच डाली 8 लाख कारें, जानिए ऐसा क्या खास है किआ की कारों में 4किआ भारत की टॉप 5 कार सेलिंग कंपनी में शामिल

किआ भारत के आलावा और भी देशों में अपनी कारें बेचती और भारत में आने के पहले से, भारत में किआ की एंट्री साल 2019 में हुई थी और सिर्फ 3 साल में किआ भारत की टॉप 5 बेस्ट सेल्लिंग कंपनी की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। Kia ने भारत में अपनी सेल्स में साल 2022 में साल 2021 की तुलना में 40.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अगर अंको में इसकी बिक्री की बात की जाए तो किआ ने भारत में कुल 2,54,556 कारों की बिक्री की। साथ ही इस साल की शुरुआत में ही किआ ने 82,063 यूनिट्स का निर्यात किया, जिसके बाद कंपनी की कुल बिक्री 3,36,619 यूनिट्स हुई है जो कि बीते साल की तुलना में 47.7 प्रतिशत अधिक है। 

Advertisement

भारत में चला Kia का जादू, बेच डाली 8 लाख कारें, जानिए ऐसा क्या खास है किआ की कारों में 5भारत में चला Kia का जादू, बेच डाली 8 लाख कारें, जानिए ऐसा क्या खास है किआ की कारों में

भारत में किआ को इस मुकाम तक लाने में Seltos की अहम भूमिका

किआ को भारत में इस मुकाम तक पहुंचाने में किआ की Seltos कार की बहुत अहम भूमिका है। कोरियाई कंपनी ने भारत में अपनी पहली कार सेल्टोस को ही लॉन्च किया था। सेल्टोस के जरिये ही किआ ने भारतीय ग्राहकों के दिल में जगह बनाई थी। कंपनी ने बीते साल सेल्टोस कार की कुल 1,01,569 यूनिट्स की बिक्री की है। तथा दूसरे नंबर पर है किआ की Sonet कार। किआ सॉनेट की भी 86,251 यूनिट्स बिकी है। Kia India के सेल्स एंड मार्केटिंग वीपी और हेड हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कि “Kia India के लिए CY 2022 अब तक सबसे ज्यादा अच्छा साबित हुआ। Kia को भारत में 3 साल हुए और अब तक भारत में 6.22 लाख यूनिट्स की बिक्री और यहां से दूसरे देशों में 1.78 लाख यूनिट्स कारों का निर्यात हुआ।

Advertisement