Mahindra Next Generation Model with New LOGO Launched: Mahindra Bolero का Next Gen. मॉडल जल्द होगा लांच, Luxury फीचर्स और Dashing लुक के साथ मात्र 9 लाख में मिलेगी VIP वाली फीलिंग। महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV बोलेरो का नया अवतार सामने आया है। नई बोलेरो में कंपनी की ओर से नया लोगो दिया गया है। ट्विन पीक्स वाले लोगो को सबसे पहले XUV-700 में दिया गया था, जिसके बाद स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक में भी ये लोगो देखा जा चुका है। इन SUV के बाद अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल बोलरो को भी अपडेट कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से अभी बोलेरो के फीचर्स पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स के बारे में बताया गया है।
ये भी पढ़े- रेलवे स्टेशन पर मात्र 40 रूपये में मिलेगा लक्जरी रूम, 48 घंटे तक कर सकते है Stay, जानिए PNR नंबर से कैसे करे बुक
नए LOGO के साथ धांसू Bolero SUV लग रही और भी ज्यादा अट्रैक्टिव
बोलेरो को लेकर अब तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसके मुताबिक डिजाइन की बात करें तो SUV के फ्रंट ग्रिल में बिना बदलाव किए ही नया लोगो लगाया गया है। इसकी वजह से बोलेरो काफी ज्यादा आकर्षक लग रही है। नए लोगो को SUV में आगे, पीछे और स्टेयरिंग पर दिया गया है। कंपनी अब नए लोगो के साथ अपने पैसेंजर वाहनों को पेश कर रही है, जबकि पुराने लोगो को कमर्शियल वाहनों पर लगाया जाएगा।
Mahindra Bolero मे मिलेंगे कई सारे नए फीचर्स और जबरदस्त नाईट हेडलाइट
अब तक की जानकारी के मुताबिक, SUV में चारों पावर विंडो, चार स्पीकर्स के साथ टू-डिन म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर के साथ वाइपर, MID के साथ डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनके साथ ही एबीएस, ईबीडी और ड्यूल एयरबैग्स के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। बोलेरो 2022 की हेडलाइट की बात करें तो ब्लैक हेलोजन के अंदर ही इसे लगाया गया है। इसमें डीआरएल के साथ टर्न इंडीकेटर भी मिलते हैं। इसकी लोअर ट्रिम में फॉग लैंप नहीं मिलता है। एसयूवी की साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SUV में मेटल का बंपर दिया गया है, जो रोजाना की ट्रैफिक कंडीशंस में क्रैक नहीं होगा।
Mahindra Bolero में मिल रहा है 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक75 इंजन
बोलेरो 2022 में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक75 इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ बोलेरो को माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है जो स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा देता है, जिससे रोड पर कार की फ्यूल एफिशियेंसी बढ़ती है। M-हॉक75 इंजन से SUV को 75 बीएचपी और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
ये भी पढ़े- शादियों के सीजन में गिरा महंगाई का पहाड़, सोना हुआ महंगा तो सस्ती हुई चांदी, निचे दिए गए नंबर पर Missed कॉल कर जानिए…
जानिए कितनी होगी कीमत
बताया जा रहा है कि नई बोलेरो में B4, B6 और B6 (ऑप्शनल) ट्रिम्स आएंगे। एक्स शोरूम प्राइज की बात करें तो B4 की कीमत 9.31 लाख रुपये, B6 की कीमत 9.99 लाख और B6 (ऑप्शनल) की कीमत 10.24 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।