New Mahindra Bolero: Mahindra ने लांच किया न्यू Bolero कट्टा, Scorpio-N से मिलेंगे ज्यादा है फीचर्स, लुक देख हो जाओगे दीवाने। महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV बोलेरो का नया अवतार सामने आया है। नई बोलेरो में कंपनी की ओर से नया लोगो दिया गया है। ट्विन पीक्स वाले लोगो को सबसे पहले XUV-700 में दिया गया था, जिसके बाद स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक में भी ये लोगो देखा जा चुका है। इन SUV के बाद अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल बोलरो को भी अपडेट कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से अभी बोलेरो के फीचर्स पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स के बारे में बताया गया है।
ये भी पढ़े- छोटे परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प है Renault की यह 7 सीटर कार, पावरफुल इंजन के साथ टॉप सेफ्टी फीचर्स, कम कीमत और ज्यादा…
देखे New Mahindra Bolero का अट्रैक्टिव लुक (See the attractive look of New Mahindra Bolero)
बोलेरो को लेकर अब तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसके मुताबिक डिजाइन की बात करें तो SUV के फ्रंट ग्रिल में बिना बदलाव किए ही नया लोगो लगाया गया है। इसकी वजह से बोलेरो काफी ज्यादा आकर्षक लग रही है। नए लोगो को SUV में आगे, पीछे और स्टेयरिंग पर दिया गया है। कंपनी अब नए लोगो के साथ अपने पैसेंजर वाहनों को पेश कर रही है, जबकि पुराने लोगो को कमर्शियल वाहनों पर लगाया जाएगा।
New Mahindra Bolero में मिलेंगे कई सारे नए स्मार्ट फीचर्स (New Mahindra Bolero will get many new smart features)
अब तक की जानकारी के मुताबिक, SUV में चारों पावर विंडो, चार स्पीकर्स के साथ टू-डिन म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर के साथ वाइपर, MID के साथ डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनके साथ ही एबीएस, ईबीडी और ड्यूल एयरबैग्स के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है।
देखे New Mahindra Bolero का एक्सटेरियर और डिज़ाइन (See the exterior and design of the new Mahindra Bolero)
बोलेरो 2022 की हेडलाइट की बात करें तो ब्लैक हेलोजन के अंदर ही इसे लगाया गया है। इसमें डीआरएल के साथ टर्न इंडीकेटर भी मिलते हैं। इसकी लोअर ट्रिम में फॉग लैंप नहीं मिलता है। एसयूवी की साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SUV में मेटल का बंपर दिया गया है, जो रोजाना की ट्रैफिक कंडीशंस में क्रैक नहीं होगा।
ये भी पढ़े- Maruti ने लांच की Modern ज़माने की Alto 800, धांसू इंजन पावर के साथ मिलेंगे महंगी SUV वाले फीचर्स, कीमत में कम और माइलेज…
New Mahindra Bolero में मिलेगा 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक75 इंजन (New Mahindra Bolero will get 3 cylinder turbo charged M-Hawk75 engine)
बोलेरो 2022 में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक75 इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ बोलेरो को माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है जो स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा देता है, जिससे रोड पर कार की फ्यूल एफिशियेंसी बढ़ती है। M-हॉक75 इंजन से SUV को 75 बीएचपी और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
जानिए New Mahindra Bolero की कितनी होगी कीमत (Know how much the new Mahindra Bolero will cost)
बताया जा रहा है कि नई बोलेरो में B4, B6 और B6 (ऑप्शनल) ट्रिम्स आएंगे। एक्स शोरूम प्राइज की बात करें तो B4 की कीमत 9.31 लाख रुपये, B6 की कीमत 9.99 लाख और B6 (ऑप्शनल) की कीमत 10.24 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।